मोदी कैबिनेट का बड़ा फेरबदल: 15 कैबिनेट और 28 राज्‍य मंत्रियों ने ली शपथ, जानें- किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल के बाद ‘नया रूप’ दिया गया है. 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है. इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली. कैबिनेट फेरबदल में जहां कई नए मंत्री बनाए गए हैं, वहीं अब तक अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को ‘प्रमोट’ भी किया गया है. इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 7 वर्तमान राज्यमंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया.

गौरतलब हो कि मौजूदा सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई की दिग्गज नेता उपस्थित रहे.

अमित शाह गृह मंत्री के साथ-साथ देश के पहले सहकारिता मंत्री भी बने. वहीं, डॉक्टर हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बने. किरेन रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मंडाविया सहित कुछ मंत्रियों को राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) से प्रमोट करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. पीयूष गोयल को कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. उनके पास वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की भी जिम्मेदारी रहेगी. धर्मेद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे. उनके पास कौशल विकास और इंटरप्रिन्योरशिप की भी जिम्मेदारी होगी. रामचंद्र प्रसाद नए इस्पात मंत्री होंगे जबकि लोजपा के पशुपति कुमार पारस खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री बनाए गए हैं.

किसे मिला कौन सा मंत्रालय, नीचे विस्तार से देखें पूरी लिस्ट

शपथ ग्रहण का क्रमनामकायर्भार / पद / मंत्रालय
1नारायण राणेसूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
2सर्वानंद सोनोवालबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री
3डॉ वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
4ज्‍योतिरादित्‍य सिंधियानागरिक उड्डयन मंत्रालय
5रामचंद्र प्रसाद सिंहइस्पात मंत्री
6अश्विनी वैष्णवरेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
7पशुपति पारसखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
8किरेन रिजीजूकानून मंत्री, संस्कृति मंत्रालय
9आरके सिंहउर्जा मंत्रालय
10हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम मंत्रालय
11मनसुख मंडावियास्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय
12भूपेंद्र यादवश्रम मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय
13पुरुषोत्तम रुपालाडेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
14जी किशन रेड्डीपर्यटन मंत्रालय
15अनुराग ठाकुरसूचना और प्रसारण मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय
16पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
17अनुप्रिया पटेलवाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
18एसपी सिंह बघेलकानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
19राजीव चंद्रशेखरकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्रीठ
20शोभा करलांदजेकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
21भानु प्रताप सिंह वर्मासूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री़
22दर्शना विक्रम जरदोशकपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
23मीनाक्षी लेखीविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
24अन्नपूर्णा देवीशिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
25ए. नारायणस्वामीसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
26कौशल किशोरआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
27अजय भट्टरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
28बीएल वर्माउत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
29अजय कुमार मिश्रागृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
30देवूसिंह चौहानसंचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
31भगवंत खुबानवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
32कपिल मोरेश्वर पाटिलपंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
33प्रतिमा भौमिकसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
34सुभाष सरकारशिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
35भागवत कराडवित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
36राजकुमार रंजन सिंहविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
37भारती पवारस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
38विश्‍वेश्‍वर टुडूजनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
39शांतनु ठाकुरबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
40मुंजापारा महेंद्रभाईमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री
41जॉन बारलाअल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
42डॉ. एल. मुरुगनमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री
43निसिथ प्रमाणिकगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here